Loading...

रोटरी रॉयल सोलन ने सपरून में लगाया काइरोप्रैक्टिक और इलेक्ट्रोथेरपी शिविर , मरीजों को मिल रही राहत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 22 Apr 2025 • 1 Min Read

सोलन

शारीरिक पीड़ा से जूझ रहे लोगों के लिए राहत , बिना दवा के उपचार पद्धति से उपचार

रोटरी रॉयल सोलन द्वारा 21 से 25 अप्रैल तक केयर एंड शेयर, सपरून (सोलन) में पांच दिवसीय निशुल्क काइरोप्रैक्टिक और इलेक्ट्रोथेरपी शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर सुबह 11 बजे से 1 बजे और शाम 3 बजे से 5 बजे तक लगाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में मरीज उपचार लाभ ले रहे हैं।

दवा रहित उपचार पद्धति से मिल रहा आराम
शिविर के को-चेयरमैन अरुण त्रेहन ने बताया कि यह शिविर पूरी तरह भारतीय पद्धति पर आधारित है जिसमें बिना किसी दवा के उपचार किया जा रहा है। मरीजों को मांसपेशियों की जकड़न, पीठ दर्द, गर्दन दर्द जैसी समस्याओं में राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि यह पद्धति बीमारी को जड़ से समाप्त करने में मददगार है।

गंगानगर की विशेषज्ञ टीम कर रही सेवा
गंगानगर से आए फिजियोथेरेपिस्ट भूपिंदर चौधरी और उनकी टीम सोलन के लोगों का उपचार कर रही है। उन्होंने बताया कि यह पद्धति घर पर भी अपनाई जा सकती है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। फिजियोथेरेपिस्ट दीपक ने बताया कि आज की व्यस्त जीवनशैली में अधिकतर लोग शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और इस प्रकार की चिकित्सा पद्धति उनके लिए अत्यंत लाभकारी है।

शिविर बना लोगों के लिए वरदान
शिविर में अब तक कई मरीजों को राहत मिल चुकी है और यह प्रयास भविष्य में लंबे समय तक चलाने की योजना है। आयोजन में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 जोन 2 के असिस्टेंट गवर्नर अनिल चौहान, रोटरी रॉयल के सचिव मनीष तोमर, जितेंद्र भल्ला, रमन शर्मा, मनोज कोहली, देश मित्तर, वरुण अत्री, नंदलाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।