Loading...

रोटरी साक्षरता मिशन में धायली स्कूल को मिले 11 स्कूल बेंच

PARUL • 27 Sep 2023 • 1 Min Read

रोटेरियन नीरज ने कहा बच्चों रहो नशे से दूर बाकी हम तुम्हारे साथ

HNN/नाहन

रोटरी के साक्षरता मिशन के तहत रोटरी क्लब नाहन ने दूरदराज के गांव उच्च विद्यालय धायली में 11 स्कूल बेंच वितरित किए। इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन नीरज गुप्ता ने कहा कि क्लब पहले ही बनकला पंचायत के तीन स्कूलों में 29 स्कूल बेंच वितरित कर चुका है।

उन्होंने आगे कहा कि क्लब स्कूल और छात्रों की वास्तविक मांगों को पूरा करेगा। उन्होंने छात्रों से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का आग्रह किया, और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

स्कूल स्टाफ और एसएमसी सदस्यों ने रोटरी क्लब नाहन का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सचिव रोटेरियन सुरेश शर्मा, रोटेरियन अश्वनी सैनी और रोटेरियन बलदेव राज कक्कड़ भी उपस्थित थे।