Loading...

रोड सेफ्टी व ईको क्लब ने चौकीमन्यार में प्रदूषण पर जानकारी हेतु कार्यक्रम किया आयोजित

PARUL • 9 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना/ वीरेंद्र बन्याल

उप-तहसील जोल के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चौकीमन्यार के राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में रोड सेफ्टी क्लब और ईको क्लब द्वारा प्रदूषण और उससे संबंधित कानून के ऊपर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक प्राध्यापक डॉ. राम सिंह ने जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को प्रदूषण की समस्या इसके प्रकार और विश्व पर इसके प्रभावों का वर्णन किया।

उन्होंने बताया कि आधुनिक मानव जीवन और पर्यावरण को किस प्रकार प्रदूषण प्रभावित कर रहा है। विश्व में सभी देश इस समस्या से जूझ रहे हैं। जिसमें भारत भी एक अग्रिम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने प्रदूषण से संबंधित वाहन नियमों की जानकारी देते हुए वाहन चलाते समय प्रदूषण प्रमाण पत्र की अनिवार्यता पर बल दिया। कार्यक्रम की शुभारंभ पर राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार के कार्यकारी प्राचार्या कविता कौशल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रदूषण से पर्यावरण को बचाने के लिए सजग रहने की प्रेरणा दी। महाविद्यालय की एनएसएस इकाई, रेड रिबन क्लब, रेड क्रॉस क्लब ,आपदा क्लब के सदस्यों ने भी इस व्याख्यान में हिस्सा लिया। इस मौके पर डॉ. रामकुमार सगुन डोगरा और नवीन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।