Loading...

रोहड़ू में चिट्टे सहित उत्तर प्रदेश का तस्कर गिरफ्तार

Ankita • 6 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रोहड़ू पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अल्तमस पुत्र मोहम्मद जलील निवासी गांव हसनपुरा डाकघर किरतपुर तहसील नजीबाबाद (यूपी) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम एएसआई अशोक के नेतृत्व में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान टीम ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को जांच के लिए रुकवाया।

पुलिस को देखकर वह घबरा गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 4.16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।