Loading...

रोहड़ू में नेपाली युवक से बरामद हुई 70 शीशी कोडीन सिरप और 530 नाइट्रोजेपम गोलियां

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 16 Apr 2025 • 1 Min Read

रोहड़ू

विशेष टीम ने पकड़ा नशे का जखीरा, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सुबह की कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता
उपमंडल रोहड़ू की विशेष पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एक नेपाली मूल के युवक के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं। इनमें 70 शीशी कोडीन फॉस्फेट और ट्राइप्रोलिडाइन एचसीएल सिरप एनईआरएक्स 100 एमएल, तथा 530 गोलियां नाइट्रोजेपम शामिल हैं।

आरोपी की पहचान और ठिकाना
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान संजू राय (27 वर्ष) के रूप में बताई है। वह मूल रूप से नेपाल का निवासी है और उत्तराखंड के पुरोला निवासी विनोद रतुड़ी के मकान में किराए पर रह रहा था।

डीएसपी ने की पुष्टि, कोर्ट में किया जाएगा पेश
डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।