Loading...

रोहतांग दर्रा सहित चंद्रभागा रेंज की ऊंची चोटियों पर हुआ ताजा हिमपात

Ankita • 15 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार रात को छह क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ था। जानकारी के अनुसार हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बता दें वीरवार रात से कुल्लू-मनाली और लाहौल घाटी में मौसम खराब बना हुआ है।

रोहतांग दर्रा के साथ चंद्रभागा रेंज की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ हैं। इस दौरान रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, कुंजम दर्रा, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा में हल्की बर्फबारी हो रही है।

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। प्रदेश में बर्फबारी होने के कारण सड़कों पर काफी बर्फ जम गई है। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। सड़क पर जमी हुई बर्फ के कारण वाहन फिसल रहे हैं।