अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसलिंग (आईसीसी) ने साल 2030 की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने रोहित शर्मा को इस टीम की कमान सौंप है। बता दें इस टीम में भारत के 6 खिलाड़ी हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के दो-दो खिलाड़ी है। वहीं न्यू जीलैंड से एक खिलाड़ी है। इस टीम में 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में खेलने वाले 8 खिलाड़ी हैं।
कप्तान रोहित के अलावा इस टीम में बतौर ओपनर शुभमन गिल को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा विराट कोहली पर मध्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं टीम इंडिया के दो तेज गेंदबाज और एक स्पिनर भी टीम में शामिल है। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी इस टीम में है, जबकि कुलदीप यादव को भी शामिल किया गया है।
वहीं ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और एडम जांपा भी इस टीम में हैं। जबकि दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन टीम में विकेटकीपर होंगे। इसके अलावा मार्को यानसेन को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं न्यूजीलैंड के देरी मिशेल भी प्लेईंग 11 में शामिल हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





