लगातार दूसरी बार एसएमसी अध्यक्ष बने राजीव ठाकुर
घंडूरी स्कूल में एसएमसी की आम बैठक का हुआ आयोजन, नई स्कूल प्रबंधन समिति का किया गया गठन
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडूरी में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 60 अभिभावकों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान नई एसएमसी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से राजीव ठाकुर को लगातार दूसरी मर्तबा एसएमसी अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ-साथ लता, देवेंद्र ठाकुर, सुरेश ठाकुर, जयपाल, नीलम ठाकुर, कविराज, अंजना, सुमन, रक्षा, चंद्रकला, उषा, अंजना, डिंपल और सुरेंद्र आदि को सदस्य बनाया गया है।
एसएमसी के गठन के बाद कार्यकारी प्रधानाचार्या सुनपा देवी ने नवनियुक्त प्रधान और सदस्यों को बधाई दी।उन्होंने सभी एसएमसी सदस्यों और अभिभावकों का सहयोग करने के लिए आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर स्कूल का सारा स्टाफ मौजूद रहा।