Loading...

लाइनों की मरम्मत के चलते इन क्षेत्रों में कल रहेगा पावर कट

SAPNA THAKUR • 17 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

आगामी सर्दियों के मौसम को देखते हुए विद्युत बोर्ड जुन्गा बिजली की लाइनों की आवश्यक मरम्मत में जुट गया है। जिसके चलते जुन्गा विद्युत उप मंडल के 11 केवी फीडर कोटी जोघो के तहत आने वाले अनेक गांव में 18 नवंबर को प्रातः 10 बजे से सांय पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल जुन्गा कमलदेव शर्मा ने बताया कि 18 नवंबर को कोटी विद्युत अनुभाग के गांव जंगल नीन, कोटीधार, शकारग, मुंडाघाट प्रथम व द्वितीय, घघेया, डुमैहर, जंगल मनून, करयाल घाटी, एयरटेल सिलोनबाग, तुशाली रिजार्ट, जियो टावर, कुफटू, मोई जुब्बड़, पराधी धाला सहित अनेक गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होने बताया कि विद्युत सब स्टेशन के मरम्मत का कार्य मौसम पर निर्भर करेगा। उन्होने संबधित क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि सामान्य विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए बिजली बोर्ड का सहयोग करें।