Loading...

लाखों की नकदी व गहने चोरी करके भागा आरोपी बिहार से गिरफ्तार

PARUL • 28 May 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में लाखों के गहने व नकदी चोरी कर भागे एक आरोपी को रोहड़ू पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुंशी प्रसाद बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी मुंशी प्रसाद से चोरी किए गए रुपए तथा सोने के आभूषण बरामद कर लिए हैं। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, अवतार सिंह पुत्र चंद्र देव निवासी शरगल डाकघर कुई तहसील रोहड़ू ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि मिस्त्री मुंशी प्रसाद ने 9 मई 2024 को उसकी अलमारी से एक लाख की नकदी सहित करीब 7.50 लाख के सोने के गहने चोरी किए हैं।

पुलिस ने अवतार सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस द्वारा आरोपी बिहार दबोचा गया। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।