Loading...

लारजी-सैंज मार्ग पहाड़ी दरकने से वाहनों की आवाजाही के लिए हुआ बंद

PARUL • 5 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में सैंज घाटी को जोड़ने वाला लारजी-सैंज मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। बता दें कि सुबह करीब 7:00 बजे संपागनी नामक जगह पर अचानक पहाड़ी दरकने से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया है।

जिससे कि लारजी-सैंज मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। मार्ग बंद होने से निगम की बसों के साथ कई छोटे-बड़े वाहन फंस गए। जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैंज स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालांकि लोक निर्माण विभाग बंजार की टीम ने सड़क से पत्थरों व मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है।