Loading...

लाहौल-स्पीति के अग्निवीर अरुण कुमार सियाचिन में शहीद, आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 21 Aug 2025 • 1 Min Read

सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात लाहौल-स्पीति के जवान अग्निवीर अरुण कुमार शहीद हो गए। अचानक सिरदर्द के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। उनकी पार्थिव देह आज पैतृक गांव पहुंची, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

लाहौल-स्पीति

देश की सेवा में शहीद
अरुण कुमार पुत्र जय सिंह करीब दो सप्ताह से सियाचिन ग्लेशियर पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। शून्य से 50 डिग्री नीचे के तापमान वाले इलाके में अचानक सिरदर्द के चलते उन्होंने प्राण त्याग दिए।

अग्निवीर के रूप में सेवा
वर्ष 2023 में वे अग्निवीर योजना के तहत बतौर सिपाही सेना में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती लद्दाख में थी।

लाहौल घाटी में शोक की लहर
अरुण कुमार के निधन पर विधायक अनुराधा राणा, पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा और भाजपा नेता रवि ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया। पूरे क्षेत्र में उनके आकस्मिक निधन से शोक की लहर है।