लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में हिमपात, जानें मौसम पूर्वानुमान….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के कई भागों में हिमपात हुआ है। जिससे लोगों को फिर कड़कड़ती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ऊपरी क्षेत्रों के लोग अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर है।
वहीं, राजधानी शिमला व आसपास क्षेत्रों में आज मौसम साफ बना हुआ है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज भी प्रदेश ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार है।
बता दें 12 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 13 व 14 मार्च को भी कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं 16 मार्च से प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।