लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लिफ्ट विवाद को लेकर एसडीसी सेक्टर-5 का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा स्पीकर से मिला

Ankita | 8 सितंबर 2023 at 11:30 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बद्दी

पंचकूला एसडीसी सेक्टर-5 सोसाईटी नंबर 6 का एक प्रतिनिधिमंडल सुरेश वर्मा के नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता से मिला। सोसाईटी के लोगों ने लिफ्ट की समस्या और लिफ्ट लगाने को लेकर आ रही अड़चनों से विस स्पीकर को अवगत करवाया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लिफ्ट लगाने का नक्शा संबंधित अधिकारी से अनुमोदित होने के बाद प्रशासक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने मौखिक रूप से अपने किसी अधिकारी को भेजकर लिफ्ट लगाने का काम रूकवा दिया। सोसाईटी नंबर-6 के लोगों ने स्पीकर से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द लिफ्ट लगाने का काम पूरा करवाया जाए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

क्योंकि लिफ्ट नहीं होने के कारण उम्रदराज व बुजुर्गों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को होती है जो किसी ने किसी बीमारी से ग्रस्त हैं और सोसाईटी की तीसरी और चौथी मंजिल पर उनका पहुंच पाना मुश्किल हो जाता है। जिस पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने मौके पर संबंधित अधिकारी से बात करके इस लिफ्ट विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने के निर्देश दिए।

स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने सोसाईटी नंबर-6 के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस लिफ्ट विवाद को सुलझा दिया जाएगा। वहीं प्रतिनिधिमंडल ने विस स्पीकर का सोसाईटी नंबर 6 के समस्त निवासियों ने तरफ से आभार व्यक्त किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]