Loading...

लॉटरी के झांसे में आकर युवक ने गवाए लाखों रुपए, उठाया खौफनाक कदम

SAPNA THAKUR • 13 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि लॉटरी के लालच में आकर युवक लाखों रुपए गवां बैठा था चलते युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिस कारण उसकी मौत हो गई। वही पीड़ित के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनीत शर्मा पुत्र प्रेम लाल शर्मा निवासी ठियोग लॉटरी के चक्कर में डेढ़ लाख रूपए गवां बैठा। शातिरों ने पीड़ित के घर एक लेटर भेजा जिसके अंदर एक कूपन था। कूपन को जैसे ही विनीत शर्मा ने स्क्रैच किया तो इसमें गाडी की लॉटरी निकली।

पीड़ित ने जब लेटर के ऊपर दिए गए नंबर पर कॉल किया तो ठगों ने उसे अपने झांसे में ले लिया और पहले साढ़े 3 हजार, फिर 1 लाख 10 हजार 500 और उसके बाद 26 हजार 600 रुपए ठग लिए। बाद में जब पीड़ित को गाड़ी नहीं मिली तो उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली।