लोकसभा की सुरक्षा चूक पर संसद में हुआ जोरदार हंगामा, विपक्ष के 15 सांसद सस्पेंड
लोकसभा की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर संसद के दोनों हाउस में हंगामा कर रहे कुल 15 सांसदों को अब तक सस्पेंड किया जा चुका है। इनमें से कांग्रेस के 9, डीएमके और सीपीएम के 2, सीपीआई और टीएमसी के एक सांसद शामिल हैं।
संसद से जिन 15 सांसदों को सस्पेंड किया गया है, उनमें से 9 कांग्रेस, 2 सीपीएम, 2 डीएमके और एक सीपीआई पार्टी से हैं। कांग्रेस के जिन सांसदों को सस्पेंड किया गया है, उनमें टीएन प्रतापन, हिबी इडेन, एस जोतिमणि, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस का नाम शामिल है।
इन सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा लाया गया था, जिसे स्पीकर की कुर्सी पर विराजमान भर्तृहरि महताब ने पारित किया। इन सांसदों को शीतकालीन सत्र के बचे हुए दिनों के लिए निलंबित किया गया है।
इस दौरान विपक्ष के सांसद लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देखे गए। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन को सत्र के बचे हुए दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।