लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मनमोहन शर्मा ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
HNN/सोलन
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत सोलन ज़िला के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की। बैठक में लोकसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के दिन प्रतिदिन के खातों को बनाए रखने के लिए वस्तुओं की प्रचलित दरों को निर्धारित करने के बारे में विचार विमर्श किया गया।
मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर लोकसभा चुनाव-2024 को पारदर्शी व निष्पक्ष सम्पन्न करवाने के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग का आग्रह किया।