लोकसेवा आयोग ने एचएएस परीक्षा 2023 का परिणाम किया घोषित
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने बुधवार को राज्य प्रशासनिक सेवा की संयुक्त परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश को आज सात नए एचएएस अधिकारी मिले हैं। एचएएस की परीक्षा में अनमोल ने परीक्षा में टॉप किया है।
अनमोल वर्तमान में खंड विकास अधिकारी टुटू के पद पर कार्यरत हैं। दूसरे स्थान पर बिलासपुर की हिमानी शर्मा रही हैं। इसके अलावा अनुभव कंवर, कार्तिकेय डोगरा, करणवीर सिंह, नेहा नेगी व योगेश कुमार एचएएस अधिकारी बने हैं।
आयोग ने 11 पदों के लिए गत वर्ष लिखित परीक्षा ली थी। इसके बाद 4 से 6 मार्च तक पर्सनालिटी टेस्ट हुआ, जिसमें ये 11 अभ्यर्थी सफल रहे। पात्र उम्मीदवार नहीं मिलने पर एचएएस के दो और एचपीएस के दो पद रिक्त रह गए हैं।