लोक सेवा आयोग ने नायब तहसीलदारों की भर्ती का परिणाम किया जारी, यहां देखे सूची…..
HNN/ शिमला
राज्य लोक सेवा आयोग ने नायब तहसीलदार का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। लोक सेवा आयोग की ओर से 20 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी। अब प्रदेश सरकार को 20 नए नायब तहसीलदार मिल गए हैं। 30 अक्तूबर 2022 को नायब तहसीलदार की भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा हुई थी। 21 से 24 फरवरी 2023 तक मुख्य परीक्षा ली गई।
23 से 26 मई तक इनके साक्षात्कार हुए। शुक्रवार को जारी परिणाम में प्रतीक ठाकुर, ओम शिखा शर्मा, अक्षित शर्मा, कंवर युद्धअभय सिंह, अनमोल शर्मा, प्रशांत शर्मा, रविंद्र सिंह, कोविंद्र चौहान, जितेंद्र शर्मा, अरुण कुमार सांख्यान, अर्जुन सिंह परमार, देवव्रत कपिल, अंशुल कश्यप, राहुल धीमान, विनय, भावना देवी, देवेंद्र कुमार, जागृति, अजय शर्मा और राहुल को चयनित घोषित किया गया।