Loading...

लोक अदालत में इस साल रिकॉर्ड मामलों की सुनवाई, एक ही दिन में निपटाए…

PRIYANKA THAKUR • 28 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्री-लिटिगेशन और पोस्ट-लिटिगेशन मामलों के लिए रविवार को प्रदेश के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इनमें रिकार्ड ऑनलाइन व ऑफलाइन मामलों की सुनवाई हुई। कुल 1,18,005 मामले सुनवाई के लिए लाए गए। जिनका मौके पर निपटारा किया गया।

133 बेंचों में मामलों की सुनवाई हुई। 76.73 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। कई वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। दरअसल, पहली बार लोक अदालतों में रिकॉर्ड 61,804 केस निपटाए गए। इसमें ऑफलाइन 50175 और ऑनलाइन 11629 मामले निपटाए गए। लोक अदालतों के लिए 4.26 लाख मामले चिह्नित किए गए थे।

गौरतलब है कि पहली बार लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ऑनलाइन लोक अदालत रविवार को लगी। इस विशेष अदालत के दौरान आम जनता को कंपाउंडिंग फीस या जुर्माने के ऑनलाइन भुगतान के लिए सुविधा प्रदान की गई। हालांकि ऑनलाइन लोक अदालत प्लेटफार्म में लोगों ने कम रुचि दिखाई।