Loading...

लोक निर्माण विभाग कार्यालय में कार्यरत बिल क्लर्क रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

Ankita • 22 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो धर्मशाला की टीम ने लोक निर्माण विभाग जवाली कार्यालय में कार्यरत बिल क्लर्क को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान कैलाश चंद निवासी नूरपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। लिहाजा आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक़, साल 2020 में चालक के पद से सेवानिवृत्त हुए बलजीत सिंह निवासी हरिपुर से आरोपी जीआईएस फंड के भुगतान के एवज में रिश्वत मांग रहा था। जिसके बाद विजिलेंस को इस बाबत शिकायत मिली।

शिकायत मिलने के बाद टीम ने आरोपी को 500 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उत्तरी रेंज, धर्मशाला के एसपी बलवीर सिंह के द्वारा की गई है।