लोक सेवा आयोग ने जारी किया विभिन्न विभागों में पदों को भरने के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में पदों को भरने के लिए जनवरी माह में आयोजित होने वाले पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव डीके रत्तन ने कहा कि पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए उम्मीदवारों के कॉल लैटर्स आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग में आचार्य ज्योतिष, गृह विभाग की स्टेट फोरैंसिक साइंस लैबोरेटरी में असिस्टैंट डायरैक्टर (डॉक्यूमैंट एंड फोटोग्राफी), सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में असिस्टैंट पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर के पदों को भरने के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट 22 जनवरी को आयोजित होंगे।
इसके अलावा टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में असिस्टैंट टाऊन प्लानर के पद के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट 22 व 23 जनवरी को, भाषा, कला व संस्कृति विभाग में रिसर्च असिस्टैंट/डिस्ट्रिक्ट लैंगवेज ऑफिसर, गृह विभाग की स्टेट फोरैंसिक साइंस लैबोरेटरी में साइंटिफिक ऑफिसर (डॉक्यूमैंट एंड फोटोग्राफी) और साइंटिफिक ऑफिसर (कैमिस्ट्री व टॉक्सीकोलॉजी) के पदों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट 23 जनवरी को होंगे।