Loading...

लोक सेवा आयोग ने स्थगित की गई भर्ती परीक्षाओं का नया शेड्यूल किया जारी

Ankita • 23 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्राकृतिक आपदा के चलते रद्द की गई भर्ती परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत उच्च शिक्षा विभाग के तहत नियुक्त किए जाने वाले आचार्य ज्योतिष की लिखित परीक्षा 11 सितंबर को सुबह 11 से एक बजे तक होगी।

अनुसंधान सहायकों, जिला भाषा अधिकारी की परीक्षा 12 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। प्रदेश न्यायिक सेवा की संयुक्त मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 18 से 22 सितंबर तक होगा। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक परीक्षा होगी। प्रदेश फाइनेंस एंड अकाउंट सेवा की मुख्य परीक्षा 26 से 28 सितंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा।

जल शक्ति विभाग में सहायक अभियंता की भर्ती परीक्षा आठ अक्तूबर को सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल आफिसर डेंटल की भर्ती परीक्षा आठ अक्तूबर को दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।