Loading...

लोहड़ी का पर्व आपसी भाईचारे व प्रेम का प्रतीक- सोलंकी

PARUL 13 Jan 2024 Edited 13 Jan 1 min read

HNN/नाहन

नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी द्वारा लोहड़ी के उपलक्ष पर नाहन व जिला वासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने प्रदेशवासियों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहड़ी का पर्व आपसी भाईचारे व प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व उत्तर भारत में मनाया जाना वाला प्रसिद्ध त्यौहार है, यह त्यौहार दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा और पंजाब में विशेष रुप से मनाया जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि लोहड़ी का उत्सव सर्दियों के जाने का व वसंत ऋतु के आगमन का संकेत है। अजय सोलंकी ने कहा कि त्यौहार हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। मेले व त्यौहार स्थानीय लोगों के आपसी मेल मिलाप के साथ-साथ सामुदायिक व व्यापारिक रूप से भी लोगों की आकांक्षाओं व आवश्यकताओं को पूर्ण करते हैं और हमारी संस्कृति व परंपराओं को संजोय रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्यौहार हर व्यक्ति को अपने परिवार और अपने कुलदेवी देवताओं के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा हमारी परंपराएं और हमारी संस्कृति हमारी पहचान है। लिहाजा हमें अपने सभी त्योहार मिलजुल कर पारिवारिक रूप से मनाने चाहिए। बता दें कि विधायक अजय सोलंकी अपने परिवार के साथ हिमाचल के शक्तिपीठों के भ्रमण पर निकले हैं।