लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

वडभाग सिंह मेले में घूमने आए पंजाब के व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज….

Ankita | 6 मार्च 2023 at 11:59 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल अंब में चल रहे वड़भाग सिंह मेले में पंजाब से आए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह (62) पुत्र नछत्तर सिंह निवासी विचित्र नगर लुधियाना के रूप में हुई है।

जानकरी के अनुसार, कुलदीप अंब में चल रहे वड़भाग सिंह मेले में घूमने के लिए आया हुआ था, जहां वह रात को सेक्टर नंबर-3 में एक टेंट में रुका हुआ था। इस दौरान अचानक ही उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

चिकित्सकों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर इस बाबत मृतक के परिजनों को सूचित किया। मामले की पुष्टि डीएसपी अंब वसुधा सूद ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]