वन मंडल कुनिहार में इस दिन होगी वन मित्रों की शारीरिक दक्षता परीक्षा……
HNN/सोलन
जिला सोलन में वन मित्र योजना के तहत वन मंडल कुनिहार में प्रतिभागियों की शारीरिक मापदंड की परीक्षा के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। जिसके तहत सभी पुरुष प्रार्थियों की शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 फरवरी और महिला प्रार्थियों की 9 फरवरी को होगी।
मुख्य अरण्यपाल बिलासपुर वन वृत्त अनिल कुमार शर्मा द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि अर्की में डिग्री कॉलेज बातल, दाड़लाघाट में वन विश्राम गृह दाड़लाघाट, कुनिहार में वन विश्राम गृह कुनिहार, कुठार में शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा बनलगी में होगी।
उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर यह कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारण निर्धारित दिवस पर यह प्रक्रिया नहीं हो पाती है तो प्रार्थियों को उसी समय अगली तिथि बता दी जाएगी।