Loading...

वन विभाग की टीम ने गाड़ी से बरामद किए खैर के स्लीपर, मामला दर्ज

PARUL • 16 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन में औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत वन विभाग की टीम ने हरिपुर के पास नाकाबंदी के दौरान खैर से लदी एक गाड़ी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। विभाग को गाड़ी से खैर के 50 स्लीपर बरामद हुए हैं।

पुलिस ने वन कर्मियों की शिकायत पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना बरोटीवाला में वन परिक्षेत्र कुठाड के तहत सूरजपुर बीट के वन रक्षक दिनेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि वन विभाग की टीम ने हरिपुर के पास नाका लगाया हुआ था।

इसी नाकाबंदी के दौरान सुबह करीब 3 बजे एक पिकअप गाड़ी जो बटेड कोटला से हरिपुर की तरफ आई और उसकी चेकिंग की तो उसमें से खैर के 50 मौछे बरामद हुए। आरोपी गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को धर दबोचा। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।