वन विभाग की टीम ने जीप से पकड़े देवदार के 15 स्लीपर, मामला दर्ज
HNN/मंडी
जिला मंडी में वन मंडल नाचन के अंतर्गत विभाग ने देवदार के 15 स्लीपर सहित जीप को पकड़ा है। विभाग की शिकायत पर पुलिस थाना गोहर में वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम नाके पर तैनात थी।
इसी दौरान धंग्यारा की ओर से आ रही जीप को तलाशी के लिए रोका गया। जब जीप की तलाशी ली तो उसमें देवदार की लकड़ी के 15 स्लीपर बरामद किए गए। जब विभाग द्वारा लकड़ी ले जाने संबंध में दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो जीप चालक दीवान चंद निवासी जहल कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
जिसके बाद टीम ने जीप सहित चालक दीवान चंद निवासी जहल को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया तथा जीप को जब्त कर लिया गया है। डीएफओ नाचन सुरेंद्र कश्यप ने मामले की पुष्टि की है।