वन विभाग ने गाड़ी से बरामद किए देवदार 28 स्लीपर, 2 आरोपी गिरफ्तार
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के कसोल के तहत आने वाले ग्राहण में वन विभाग की टीम ने गाड़ी से देवदार 28 स्लीपर बरामद किए है। टीम ने देवदार के स्लीपर को वाहन सहित जब्त किया गया है। वहीं वाहन सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम आरओ कसोल जोग राज शर्मा की अगुवाई में ग्राहण के समीप नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान टीम ने टाटा 407 एचपी 34 ई 4790 जोकि ग्राहण नाले की तरफ से आ रहा था। इस दौरान टीम ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया और रुकने के बाद गाड़ी की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन में देवदार के 28 हरे स्लीपर पाए गए, जिसमें किसी भी प्रकार के हैंबर मार्क नहीं लगे थे। पूछताछ करने पर चालक दस्तावेज पेश करने में असमर्थ रहा। डीएफओ पार्वती प्रवीण ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।