Loading...

वन विभाग ने जंगल से बरामद किए खैर की लकड़ी के 100 मौछे

Ankita 18 Jun 2024 Edited 18 Jun 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के कुटलैहड़ क्षेत्र के तहत बुढवार पंचायत क्षेत्र के डोह जंगल में वन विभाग ने खैर की लकड़ी के करीब 100 मौछे बरामद किए है।

विभाग उक्त मामले की जांच में जुट गया है। इस मामले के संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उक्त मामले में ग्रामीणों ने वन विभाग के एक कर्मी की मिलीभगत होने के आरोप भी लगाए हैं।

फिलहाल उक्त आरोप का विभागीय जांच में खुलासा हो पाएगा। जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों को डोह व गुलैहड़ में चोरी छिपे खैर के पेड़ों का कटान होने की सूचना मिली थी जिसके बाद मामला उजागर हुआ है।

इसके बाद मौके पर वन विभाग ने उक्त खैर के मौछों को कब्जे में ले लिया है। डीएफओ वन विभाग ऊना सुशील राणा ने मामले की पुष्टि की है।