वन विभाग ने जीप से बरामद किए देवदार के 17 स्लीपर, 2 आरोपी गिरफ्तार
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी स्थित कसोल में वन विभाग की टीम ने एक जीप से देवदार के 17 स्लीपर बरामद किए हैं। इस दौरान जीप सवार 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम कसोल के पंचायत घर के समीप देर रात नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान भुंतर की ओर आ रही जीप (एचपी 66ए-2750) को वन विभाग की टीम ने जांच के लिए रुकवाया।
तलाशी के दौरान गाड़ी से देवदार के 17 स्लीपर बरामद हुए, जिनमें कोई हैमर नहीं लगा था। वहीं वाहन में सवार 2 लाेग लकड़ी ले जाने से संबंधित कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। डीएफओ पार्वती प्रवीण ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।