Loading...

खैर के 12 मोछे चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ankita • 21 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला ऊना में उपतहसील जोल की पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर रूप सिंह लखनपाल, अशोक कुमार व उनकी टीम द्वारा 12 मई रात को चुनावी गतिविधियों को मध्यनजर रखते हुए बडूही में नाका लगाया था। सुबह 4:15 बजे एक मारुति कार 800 जो बिना नंबर प्लेट के थी। वह चौकीमन्यार की तरफ से आई थी।

पुलिस की टीम को देखकर मारुति 800 कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी के अंदर से 12 मोछे खैर के बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस द्वारा रेंज फॉरेस्ट कॉरपोरेशन के आरओ बडूही मेहर दीन और वनरक्षक तरसेम सिंह को तलब किया गया था।

यह खैर के मोछे आरओ मेहर दीन ने अपने डिपो वन विभाग से चुराए गए पाए गए। पुलिस चौकी जोल द्वारा मामला दर्ज करके गाड़ी व खेर के मोछों को बरामद कर कब्जे में लिया तथा खुफिया सूचना के आधार पर सीडीआर व टावर लोकेशन के आधार पर इस मामले में कपिल देव सुपुत्र जरनैल सिंह निवासी बरनोह जिला ऊना की संलिप्तता पाई गई।

आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था। जिसे आज मंगलवार को जोल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कपिल देव से इस मामले के बारे में पूछताछ जारी है तथा आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

आरोपी का आगामी रिमांड हासिल करके पूछताछ की जाएगी कि इस अपराध में कौन-कौन से व्यक्ति इसके साथ शामिल हैं। इस मामले की पुष्टि डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने की है।