Loading...

वर्कशॉप में आग लगने से भारी नुक्सान, दमकल विभाग ने पाया काबू

SAPNA THAKUR • 22 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

ऊना स्थित चिंतपूर्णी में रजाई रिपेयर की वर्कशॉप आग की भेंट चढ़ गई जिससे 5 लाख का नुक्सान हुआ है। वही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पाया नहीं तो कोई बड़ा नुक्सान भी हो सकता था। मामला छपरोह पंचायत के वार्ड नंबर-1 रेही का है। यहाँ जुबेर भाई रजाई रिपेयर की वर्कशॉप में अचानक ही आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी वर्कशॉप को अपनी चपेट में ले लिया।

वर्कशॉप में आग भड़कती देख इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुँची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। आग को बुझाने में स्थानीय लोगों का भी पूरा-पूरा सहयोग रहा। आगजनी की इस घटना में मशीन, रुई और तैयार माल जलकर राख हो गया है। हालांकि वर्कशॉप में आग किन कारणों से लगी होगी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।