Loading...

वाटर स्की नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे सिरमौर के जयवीर चौहान

PARUL 4 May 2024 Edited 4 May 1 min read

HNN/नाहन

सिरमौर के जयवीर चौहान ने वाटर स्की नेशनल चैंपियनशिप में वाइल्डकार्ड प्रविष्टि प्राप्त की है। जयवीर नाहन के कारोबारी नितिन चौहान के सुपुत्र हैं, जो मौजूदा समय में उत्तराखंड के सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी, में पढ़ रहे हैं।

विभिन्न शिविरों और प्रशिक्षणों के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2024 में हिस्सा लेने के लिए हुआ है, जिन्होंने वाइल्डकार्ड प्रविष्टि प्राप्त की। बता दें कि वेकबोर्ड एंड वाटर स्कीइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर को नेशनल चैंपियनशिप के लिए चुना है।

ये चैंपियनशिप 25 से 27 मई को नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर स्थित जे क्लार्कस होटल में आयोजित होगी। फेडरेशन के महासचिव राजपाल सिंह ने बताया कि जयवीर को पहले ही हिमाचल प्रदेश से स्कीयर के रूप में नामांकित किया जा चुका है।

मेजबान राज्य से एक वाइल्डकार्ड प्रविष्टि देना उनका विशेषाधिकार है। जयवीर के पास वेकबोर्डिंग और वॉटर स्कीइंग में असाधारण कौशल है।