लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

वामन द्वादशी मेला स्थल आवंटन के लिए सराहां में होगी खुली बोली ….

PARUL | 2 सितंबर 2023 at 4:27 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

26 सितम्बर से 28 सितम्बर तक सरांहा में आयोजित किये जा रहे राज्य स्तरीय वामनद्वादशी मेले के लिए 15 सितम्बर 2023 को मेला स्थल का आवंटन एकमुश्त खुली बोली द्वारा किया जायेगा। इच्छुक बोलीदाता निर्धारित तिथि को बोली के लिए पहुंच सकते हैं।

उप-मण्डल दण्डााधिकारी एवं मेला अधिकारी राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहां डॉ. संजीव धीमान ने यह जानकारी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मेला स्थल के आवंटन के लिए उच्चतम बोलीदाता को बोली समाप्त होने के 24 घंटे के अन्दर बोली की कुल राशि जमा करवानी होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इच्छुक बोलीदाता 50 हजार रूपये धरोहर राशि सहित व्यक्तिगत तौर पर 15 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10 बजे एस.डी.एम. कार्यालय सराहां में उपस्थित होना सुनिश्चित बनाये ताकि मेला स्थल उच्चतम बोलीदाता को आबंटित किया जा सके।

विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक बोलीदाता एस.डी.एम. कार्यालय सरांहा के दूरभाष नम्बर 01799-236528 पर सम्पर्क कर सकते है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]