HNN/ सोलन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।
विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर आयुष्मान भारत के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन और महर्षि मारकण्डेश्वर अस्पताल एवं चिकित्सा महाविद्यालय को सम्मानित किया। उन्होंने सोलन के गौरव सभ्रवाल को केसर की खेती करने एवं युवाओं को इस विषय में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सम्मानित किया।
लोक निर्माण मंत्री ने गत वर्ष आई आपदा में सोलन में आपदा ग्रसित व्यक्तियों के लिए रहने, ठहरने व खाने-पीने की उचित व्यवस्था करने एवं समय पर राहत राशि प्रदान करने के लिए सुबाथू गमझून के कानूनगो राजेन्द्र कुमार, गमझून के पटवारी विक्रम, बसाल के पटवारी अतुल और शामती के पटवारी शुभम को सम्मानित किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने ज़िला पुलिस सोलन की डिटेक्शन टीम के उप निरीक्षक ज्ञान चंद, मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, मुख्य आरक्षी शुभम कुमार, मानक मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी रोहित कुमार, मानक मुख्य आरक्षी भीम सिंह, आरक्षी हेमन्त कुमार, आरक्षी नवीन कुमार, आरक्षी पुनीत कुमार, आरक्षी अजय पाल और महिला आरक्षी रीना देवी को स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एन.डी.पी.एस) के अपराध क्षेत्रों में सौपें गए कार्यों को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और लगन से करने के लिए सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक सोलन की अगुवाई में इस टीम के माध्यम से सोलन के विभिन्न पुलिस थानों में 50 से अधिक मामले एन.डी.पी.एस के तहत दर्ज कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आरोपियों से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भी ज़ब्त किए गए।
विक्रमादित्य सिंह ने पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी सदर सोलन हंस राज को पुलिस थाना परवाणु में थाना प्रभारी के रूप में तैनाती के दौरान एन.डी.पी.एस अधिनियम के तहत आरोपियों को पकड़ने और आपदा के समय राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 05 के अवरूद्ध होने के दौरान वैकल्पिक यातायात योजना को लागू करने में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने उप पुलिस निरीक्षक, प्रभारी सोलन शहर चौकी आशीष कौशल को एन.डी.पी.एस के विभिन्न मामलों में कार्यवाही करने तथा एक व्यक्ति को आत्महत्या करने से रोक कर उसका जीवन बचाने के लिए सम्मानित किया।
लोक निर्माण मंत्री ने सहायक पुलिस उप निरीक्षक, परवाणु थाना जागीर सिंह, पुलिस चौकी शहर सोलन में तैनात आरक्षी बाल कृष्ण, सोलन ज़िला साईबर इकाई में तैनात आरक्षी जगदीश कुमार, इसी इकाई में तैनात आरक्षी दयानन्द को एन.डी.पी.एस के तहत विभिन्न मामलों में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने अनुकरणीय सेवाओं को पुलिस चौकी सायरी में तैनात आरक्षी अनूप कुमार और पुलिस थाना कण्डाघाट में तैनात सहायक उप निरीक्षक अमर सिंह को सम्मानित किया। विक्रमादित्य सिंह ने सोलन पुलिस की यातायात इकाई की प्रभारी उप पुलिस निरीक्षक दयावति तथा उप सहायक पुलिस निरीक्षक चन्द्र मोहन को अपने अधिकार क्षेत्र में उत्कृष्ट यातायात प्रबंधन के लिए सम्मानित किया।
लोक निर्माण मंत्री ने सुरक्षा शाखा प्रभार उप सहायक पुलिस निरीक्षक नरेश कुमार को अति महत्वपूर्ण व्यक्तिों के आवागमन में सफल व सुदृढ़ सुरक्षा योजना के लिए सम्मानित किया उन्होंने मानक सहायक उप निरीक्षक यातायात इकाई सोलन दलीप सिंह, आरक्षी मुख्य मानक राष्ट्रीय उच्च मार्ग सुनील कुमार तथा यातायात इकाई सोलन में तैनात आरक्षी भूपेन्द्र कुमार को यातायात कार्य को समपर्ण और ईमानदारी के साथ कुशलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने यातायात इकाई दाड़लाघाट में तैनात मानक मुख्य आरक्षी चन्द्र मोहन को दाड़लाघाट क्षेत्र में बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए सम्मानित किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group