HNN/ शिमला
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि कांग्रेस किसानों व बागवानों के हितों से खिलवाड़ नही होने देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों-बागवानों के साथ खड़ी है। आज कुल्लू जिला के आनी में किसानों-बागवानों की एक सभा को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि आज सेब बागवानों को बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार को बागवानों की कोई चिंता नही है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज देश-प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला है और कांग्रेस सत्ता में आते ही इस घोटाले का पर्दाफाश करेगी। इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में किसान-बागवानों की मांगों पर उप मंडल अधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





