Loading...

विक्रमादित्य सिंह ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से की भेंट

Ankita • 10 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने हिमाचल को नशामुक्त बनाने के अभियान में उन्हें सक्रियता से भाग लेने के लिए कहा।

उन्होंने प्रदेश में खेल गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और खेल मंत्री को युवाओं को नशे के विरूद्व जागरूक करने के लिए कहा। विक्रमादित्य सिंह ने राज्यपाल से समाज सेवा व कल्याणकारी गतिविधियों से संबंधित विभिन्न मामलों पर उनके मार्ग दर्शन का आग्रह किया।