Loading...

विक्रम बाग खारी नदी फॉरेस्ट एरिया में अवैध खनन का धंधा जोरों पर

PARUL • 5 Sep 2024 • 1 Min Read

खनन माफिया दिन में काम रात को ज्यादा देते हैं अवैध कारोबार को अंजाम

HNN/नाहन

नाहन विधानसभा क्षेत्र के विक्रम बाग क्षेत्र में खनन माफिया बे खौफ अवैध खनन को अंजाम दे रहा है।मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार खनन का यह अवैध कारोबार विक्रम बाग के खारी नदी तथा पीपल वाला में चल रहा है।स्थानीय निवासी रोशन अली लियाकत अली इमरान आदि दर्जनों लोगों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में पूरी रात अवैध खनन का कार्य चलता है।शिकायतकर्ताओं ने वन विभाग पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि सारा कार्य विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत के साथ चल रहा है।

लोगों का आरोप है कि स्थानीय निवासी धनवीर दिलशाद और उनके कई सारे साथी पूरी रात नदी में अवैध खनन करते हैं। लोगों का तो यह भी कहना है कि अवैध खनन का कारोबार करने वाले अवैध हथियारों से भी लैस रहते हैं। लोगों का कहना है कि रात को होने वाली खनन गतिविधियों से क्षेत्र में काफी शोर शराबा रहता है जिसके कारण उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
शिकायतकर्ताओं के द्वारा प्रशासन से अपील की गई है कि नदी में चल रहे अवैध खनन पर जल्द से जल्द लगाम लगाई जाए।

यही नहीं लोगों ने यह भी मांग की है कि जिस फॉरेस्ट एरिया में यह खनन चल रहा है उसे क्षेत्र के फॉरेस्ट कर्मचारी की भी जांच की जानी चाहिए। जानकारी तो यह भी है कि रात को उठाए गए मिनरल्स नजदीक के एक क्रेशर में डाले जाते हैं ।वहीं वन विभाग के बीओ तेजवीर सिंह का कहना है कि उन्हें इस बारे में बहुत सी शिकायतें मिलती हैं उनके द्वारा कार्यवाही भी की जाती है। वन अधिकारी का कहना है कि माफिया काफी शातिर है और उनका सूचना तंत्र भी काफी सक्रिय है।

उन्होंने कहा फिलहाल खनन की गतिविधियां नहीं चल रही हैं। वन अधिकारी का कहना है कि रात को ऐसी घटना होती होगी मगर इस नदी की तरफ जाने के कई रास्ते हैं जिनका इस्तेमाल खनन माफिया अपनी सेफसाइट के लिए करता है।उधर डीएफओ नाहन अवनी भूषण राय का कहना है कि यदि उनके पास कोई ऐसी शिकायत आती है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।