Loading...

विजिलेंस की टीम ने बरामद किए अफीम के 1800 पौधे, मौके पर किया नष्ट

Ankita • 7 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में भाटकराल इलाके में विजिलेंस ने अफीम के 1800 पौधे जब्त किए है। आरोपी की पहचान भाट कराल निवासी राम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को गुप्त सूचना मिली कि भाटकराल इलाके में एक व्यक्ति द्वारा अफीम के पौधे उगाए गए है। जिसके बाद टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में दबिश दी।

इस दौरान वहां अवैध तरीके से तैयार किए गए अफीम के 1800 पौधे बरामद हुए। टीम ने अफीम के पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया है। डीएसपी अजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है।