Loading...

विजिलेंस जांच के दायरे से बाहर लिखित परीक्षाओं के नतीजे एक सप्ताह में होंगे घोषित- सीएम

Ankita • 11 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

भंग किए गए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से ली गई विभिन्न पोस्ट कोड की उन लिखित परीक्षाओं के परिणाम एक सप्ताह के भीतर घोषित करेंगे, जो विजिलेंस जांच के दायरे में नहीं हैं। यह बात आज वीरवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही।

उन्होंने कहा कि उन पोस्ट कोड के परिणाम भी जल्द घोषित होंगे, जिनमें विजिलेंस जांच की जरूरत नहीं होगी। सीएम ने कहा कि क्लास-तीन के उन सभी पोस्ट कोड में भर्ती के लिए दोबारा विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पहले ही शुरू कर दी है, जिन परीक्षाओं के लिए कर्मचारी आयोग ने लिखित परीक्षा नहीं ली थी।

उन्होंने कहा कि जिन परीक्षाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन जारी कर दिए थे और उम्मीदवारों ने आवेदन कर दिए थे, उन परीक्षाओं में आयु सीमा में छूट भी दी जा रही है और दोबारा फीस भी नहीं ली जाएगी।