विजिलेंस ने बिछाया जाल, रिश्वत लेती महिला पटवारी को किया गिरफ्तार
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में नूरपूर के ब्रांडा पटवार सर्कल में विजिलेंस ने महिला पटवारी को 2 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बता दें कि विजिलेंस ने एक व्यक्ति से मिली शिकायत के आधार पर पटवारी को पकड़ा है। शिकायतकर्ता की पहचान पुष्पेंद्र सिंह निवासी नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला पटवारी ने पुष्पेंद्र सिंह से उसकी जमीन की तकसीम रिपोर्ट जारी करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद पुष्पेंद्र सिंह ने पटवारी को रिश्वत देने से पहले ही विजिलेंस को इस बाबत सूचित कर दिया था।
शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने महिला पटवारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। जिसके बाद विजिलेंस ने एंटी करप्शन एक्ट 2018 के तहत महिला पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।