Loading...

विजिलेंस ने 3,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया एएसआई

Ankita • 22 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

पुलिस स्टेशन हरोली ऊना में एएसआई/आईओ के पद पर तैनात निर्मल पटियाल निवासी पालमपुर जिला कांगड़ा को 3,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ऊना में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, एएसआई ने एक व्यक्ति के द्वारा दी गई शिकायत पर कार्यवाही करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद व्यक्ति ने इस बाबत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत दी।

इसके बाद विजिलेंस ने आरोपी एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। मामले की पुष्टि राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उत्तरी रेंज, धर्मशाला के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने की है।