Loading...

विद्यार्थी परिषद 16 मई से शिमला में शुरू करेगी “सामाजिक अनूभूति”

Ankita • 14 May 2023 • 1 Min Read

शिमला में एबीवीपी ने सामाजिक अनूभूति कार्यक्रम के लिए बनाई योजना

HNN/ शिमला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला की जिला बैठक का आज आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रमुख रूप से शिमला जिला की जिला संगठन मंत्री अनिल शर्मा व शिमला की इकाइयों के सभी अध्यक्ष मंत्री उपस्थित रहे। बैठक का संचालन शिमला महानगर मंत्री अंकुश वर्मा ने किया।

बैठक में संगठन के विभिन्न विषय पर चर्चा करते हुए आगामी योजनाएं तैयार भी तैयार की है। जिला संगठन मंत्री अनिल शर्मा ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो कि अपने रचनात्मक, आंदोलनात्मक , संगनात्मक कार्यक्रम करते हुए विद्यार्थियों की प्रथम पसंद शिक्षा परिसरों में है।

विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन के साथ-साथ समाज का एक जिम्मेदार संगठन भी है जोकि समय-समय पर अपनी विभिन्न मांगों को प्रशासन के समक्ष रखते हुए उनका न्याय उचित समाधान भी करवाती है।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे देश भर में ग्रामीण जीवन दर्शन हेतु सामाजिक अनुभूति कर रही है और हिमाचल प्रदेश 11 मई से लेकर 20 मई तक यह सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम हो रहा है।

इसी के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला शिमला ने अपनी बैठक में योजना बनाते हुए या निर्णय लिया कि शिमला जिला में 16 मई से 20 मई तक सामाजिक अनुभूति कार्यक्रम किया जाएगा।

सामाजिक अनुभूति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक रचनात्मक कार्य विद्यार्थी परिषद ग्रामीण क्षेत्र में जाकर ग्रामीण जीवन का अनुभव लेते हुए वहां ग्रामीण प्रवेश में लोगों को किस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है और इस प्रकार की सुविधाओं का अभाव है।

इन सभी समस्याओं को लेकर एक सर्वे करके और इन समस्याओं के समाधान हेतु सरकार के समक्ष भी जाएगी। विद्यार्थी परिषद ‘सामाजिक अनुभूति’ कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण जीवन का अनुभव लेते हुए वहां पर यह जानने का प्रयास करेगी कि गांव में किस प्रकार की शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इसके अलावा लोगों के आय के साधन क्या है वह किस प्रकार का जीवन व्यतीत करते हैं। इस प्रकार की सभी बातों का सर्वेक्षण करके अनुभव लेते हुए उन पर एक विमर्श खड़ा करने का काम करेंगे।