विद्युत उपमंडल संजौली के इन क्षेत्रों में इस दिन बिजली रहेगी बंद…
पांवटा साहिब और आसपास 26 नवंबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
HNN/ शिमला
जिला शिमला के विद्युत उपमंडल संजौली के भराड़ी और सेंट बीड्स फीडर में मरम्मत कार्य किया जाना है, जिसके चलते 19 जून को कई क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को जीएचएस भराड़ी, पुलिस लाइन, दिलशांत एस्टेट, सिद्धार्थ शुक्ला, केल्टी, मट्टेनी, हनुमान मंदिर, इंजनघर, जंगल हाउस, फेयर माउंट होटल, रॉकी नॉब और इंडस और सेंट बीड्स कॉलेज के आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।
विद्युत उपमंडल संजौली के अनुसार, इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की गई है।