Loading...

विधानसभा अध्यक्ष ने मृतक मनोहर के परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं

Ankita • 23 Jun 2023 • 1 Min Read

पीड़ित परिवार को जारी की 4,12,500 रुपए की धनराशि

HNN/ चंबा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज उपमंडल सलूणी के तहत ग्राम पंचायत भांदल के गांव थरोली में मृतक मनोहर के परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता के तौर पर 4 लाख 12 हजार 500 रुपए धनराशि जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा द्वारा पीड़ित परिवार को 60 हजार रुपए की आर्थिक मदद भी प्रदान की गई है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और उचित न्याय दिलाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की।