विधानसभा चुनाव के चलते पांवटा में पुलिस अलर्ट, कार से 2.96 लाख की नकदी पकड़ी
HNN/ पांवटा
जिला सिरमौर की पांवटा पुलिस ने एक बार फिर चुनाव आचार संहिता के चलते गाडी से लाखों का कैश पकड़ा है। बता दें, प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते सिरमौर पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। बाहरी राज्यों से आने वाले हर वाहनों की पुलिस चेक पोस्ट पर तलाशी ले रही हैं। क्योंकि सिरमौर के साथ उत्तराखंड, हरियाणा व पंजाब की सीमाएं लगती है।
ऐसे में पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। इसी के चलते आज टीम ने बहराल बैरियर, पांवटा साहिब के पास यमुनानगर, हरियाणा की तरफ से आ रही एक कार को चैकिंग के लिए रुकवाया। इस दौरान जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो मौके से 296000 रुपए की नकदी बरामद हुई। टीम ने नकदी को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। इससे पहले सोमवार देर शाम को भी पुलिस ने एक गाडी से 5 लाख की नकदी जब्त की थी।