Loading...

विधानसभा चुनाव के दौरान 8 लाख लीटर शराब जब्त, 19 एफआईआर भी दर्ज…

SAPNA THAKUR • 14 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने शराब माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की। इस दौरान लाखों नहीं बल्कि करोड़ों की शराब प्रदेश के विभिन्न जिलों से बरामद की गई है। एक्साइज विभाग ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर 8 लाख लीटर शराब जब्त की है इसकी बाजार में कीमत 15 करोड़ 35 लाख रुपए से अधिक है। इस दौरान शराब माफियाओं पर 19 एफआईआर भी दर्ज की गई है।

सिरमौर जिला में 128018 और कांगड़ा में 188050 मिलीलीटर लाहन को नष्ट किया गया। इसी प्रकार सोलन में 33237 बल्क लीटर, हमीरपुर 25485, कांगड़ा में 19710, 16993 आईएमएफएल, बिलासपुर में 15987, ऊना में 13218, मंडी 10871, सोलन में 99100 कंट्री लिक्वेड देसी शराब, ऊना में 6042 तथा चम्बा में 5850 देसी शराब बरामद की गई।