Loading...

विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने प्लास्टिक फैक्ट्री में आगजनी की घटना पर जताया खेद

PRIYANKA THAKUR • 24 Dec 2022 • 1 Min Read

प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं की व्यक्त

HNN / चंबा

विधायक विधानसभा क्षेत्र भटियात कुलदीप सिंह पठानिया ने उपमंडल भटियात के तहत ग्राम पंचायत हटली के औद्योगिक क्षेत्र में देर रात को वेस्ट प्रोसेसिंग फैक्ट्री में आग लगने की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को दुर्घटना क्षेत्र में प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है।

उन्होंने कहा कि आगजनी की दुर्घटना दुर्भाग्य पूर्ण है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। गौरतलब है कि इंडस्ट्रियल एरिया में वेस्ट प्रोसेसिंग की फैक्ट्री में देर रात अचानक आग लग गई। घटना के समय फैक्ट्री में 5 मजदूर मौजूद थे। जिनमे से 3 मजदूरों को बचा लिया गया है, जबकि दो लापता हैं।