विधायक नीरज नैय्यर की माता के निधन पर उपमुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं
HNN/ चंबा
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चंबा का प्रवास कर विधायक नीरज नैय्यर के निवास स्थल पर उनकी माता स्वर्गीय चंचल नैय्यर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान नीरज नैय्यर के शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार जनों को सांत्वना प्रदान की।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय चंचल नैय्यर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया है। वह मृदुभाषी एवं मिलनसार महिला थी। समाज सेवा में दिए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।